मध्यप्रदेश रोजगार पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 मध्य प्रदेश राज्य सरकार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार नागरिकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय स्थापित किया है। जहां पर शिक्षित बेरोजगार नागरिक अपना पंजीकरण करा के कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय शिक्षित बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने का काम करते हैं।

  1. सभी सरकारी , गैर सरकारी एवं अर्धसरकारी कंपनियां जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से पंजीकृत नागरिकों से संपर्क करके रोजगार उपलब्ध कराती है।
  2. इसके साथ ही समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय की अहम भूमिका होती है।
  3. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपना पंजीकरण जिला रोजगार कार्यालय करवाना होता है। उसके पश्चात ही आपको सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है।

 मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण के नियम निम्न प्रकार है: 

  1. रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात, आपका पंजीकरण पहचान पत्र ऑटोमेटिक जारी हो जाता है।
  2. जैसे ही आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पोर्टल पर हो जाता है। इसकी जानकारी आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेज दी जाती है।
  3. जब आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक Job Portal पर हो जाता है। तो इसके पश्चात किसी भी प्रकार के जॉब फेयर की सूचना आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
  4. पंजीकरण के साथ ही आप अपना “Job Preference Set” पोर्टल पर जरूर सेट अप करें। ताकि आपको रोजगार उपलब्ध कराने में विभाग को सुविधा हो सके।
  5. इसके अलावा, यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सुझाव देना है तो आप अपने नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय (District Employment Office) में संपर्क करें।

 यदि आप अपने घर बैठे ऑनलाइन मध्य प्रदेश रोजगार पंजीकरण करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताये जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट mprojgar.gov.in पर जाना होगा।
  • MP Rojgar Panjiyan Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Official Website: MY-MP-Rojgar-Online-Portal

  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, होम पेज पर आपको “आवेदक के लिए” सेक्शन में “आवेदक पंजीयन करने के लिए यहां क्लिक करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, जिला, शहर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और यूजर नेम पासवर्ड आदि को भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद, दिया गया कैप्चा कोड बॉक्स में भरकर “Submit & Proceed” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात, आपको आपका यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट करने का मैसेज Show होगा। साथ ही नीचे “नेक्स्ट स्टेप” का बटन दिखाई देगा। आपको Next Step बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इसने पेज में आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक और नया पेज ओपन होगा। इस पेज को चारभागों में विभाजित किया गया है। जैसा की नीचे दर्शाया गया है:
  • इसमें पहले भाग में आपको अपनी Personal Details भरनी होगी।
  • दूसरे भाग में आपको अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी।
  • और तीसरी भाग में आपको अपने स्किल से संबंधित सभी जानकारी भरनी है।
  • फिर चौथे और आखिरी भाग में आपको अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताना है। यदि आपका कोई एक्सपीरियंस किसी विशेष क्षेत्र में है तो यहाँ बताये। चारो भागो को भरने के बाद “Save” बटन पर क्लिक करें।
  • सेव बटन पर क्लिक करने के पश्चात, आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है।अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंट करने के लिए आपको अपने डैशबोर्ड में Show हो रहे “Print Registration Card” ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट करना होगा।

 यहां आपको हम रोजगार पंजीकरण की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे:

(1) रजिस्ट्रेशन करते समय अपना पासवर्ड भूल जाना (Forgot Your Password):

  • यदि आप रजिस्ट्रेशन करते समय अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Know-Your-Registration-Password-MY-MP-Rojgar-Portal

  • इसमें जानकारी को भरें और सबमिट करें। आपको आपका पासवर्ड पता चल जाएगा।

(2) या अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखना चाहते हैं (Know Your Registration Number):

  • यदि आप आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करें।

MP-Rojgar-Online-Portal-Registration-Number

  • यहां पर अपना नाम और डेट ऑफ बर्थ डालें, फिर सर्च करें। इस प्रकार से आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जान सकते हैं।
  • टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-5727-751 / 0755-6615100
  • व्हाट्सप्प नंबर: (+91) 76206-03312
  • मेल आईडी: helpdesk.mprojgar@mp.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट: http://mprojgar.gov.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here