जीवन शक्ति योजना एमपी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-

इस योजना से महिलाओ को रोजगार प्राप्त होगा।वह आत्मनिर्भर बनने का उनका यह एक ओर मौका है। जीवन शक्ति योजना से उन्हे घर बैठे रोजगार मिलेगा यह योजना लॉकडाउन के समय से शुरू की गई है जिससे उन्हे आर्थिक मदद की जा सके।

जीवन शक्ति योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने जीवन शक्ति योजना की शुरुआत की है| जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य घर बैठे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है|नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन शक्ति योजनालांच की है। योजना के तहत महिलाएं घर में मास्क तैयार करेंगी और सरकार 11 रुपये की दर से सभी मास्क खरीदेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं को मास्क की राशि का भुगतान तुरंत करने का भरोसा दिलाया है|

कोरोना संक्रमण का रोजगारधंधों पर असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते लोग एक महीने से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार को बड़े संख्या में मास्क की जरूरत भी है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने घरघर मास्क बनवाने की रणनीति बनाई है।सरकार महिलाओं को एक बार में 200 मास्क बनाने का ऑर्डर देगी। मास्क सूती कपड़े का बनाना होगा। मास्क इकट्ठा करने के लिए नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इन अफसरों के पास मास्क जमा कराना होगा और महिलाओं को उसी दिन या अगले दिन बैंक खाते में मास्क की राशि भी मिल जाएगी।

जीवन शक्ति योजना 2020|Mp jeevan shakti yojan

योजना का नाममुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश
विभागउद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश 
आरंभ तिथि25 अप्रैल सन 2020
उद्देश्यशहरी महिलाओं की बेरोजगारी दूर करना
ऑफिशल वेबसाइटhttp://maskupmp.mp.gov.in/index

उद्देश्य :

इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमी इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर मास्‍क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकती हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मास्‍क मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर जिले स्‍तर पर क्रय किया जाएगा। क्रय सामग्री के विक्रय हेतु जिले स्‍तर पर आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी। महिला को प्रतिमास्क 11 रूपये दिए जायेंगे |  मास्क सूती कपड़े से बनना है। मास्क बनाने के उपरांत वे अपने नगरीय निकाय में बनाए गए एक नोडल अधिकारी के पास अपने मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा करवाते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन या अगले दिन उनके खाते में उन्हें प्राप्त हो जाएगा।

योजना के लिए पात्रता

  • महिला के पास मशीन होना चाहिए |
  • कपड़े सिलनेहोना चाहिए ताकि महिला बेहतर मास्क बना सके |
  • इस योजना में केवल शहरी महिला ही भाग ले सकती है |
  • मास्क सूती कपड़े से बनाना है |
  • पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।

जीवन शक्ति योजना के लाभ

  • इस लॉकडाउन में महिलाओ को रोजगार मिलेगा |
  • महिला आत्मनिर्भर बनेगी |
  • शहरी महिला को घर बैठे रोजगार मिलेगा |
  • मास्क की राशि उसी दिन या अगले दिन खाते में डाल दी जाएगी |

योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • इसके लिए सबसे पहले jivan shakti yojana कीऑफिशल वेबसाइटपर जाना होगा लिंक यह है
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फोर्म खुल कर आएगा उस पर सबसे पहले फोन नंबर लिखने का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखें।
  • मोबाइल नंबर लिखने के बाद इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी लिखकर अपना अकाउंट वेरीफाई करना है।
  • अब आधार कार्ड संख्या लिखनी है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक लिखना है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपनी क्षमता का विवरण यानी की प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं लिखना पड़ेगा।
  • अब बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होती है यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद आई एक्सेप्टके निशान पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके फोन नंबर पर s.m.s. द्वारा इस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।

कॉल सेंटर मे करना होगा रजिस्ट्रेशन

उन्होंने बताया कि मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को उनके टेलीफोन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल सेंटर नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा। एक बार में उन्हें कम से कम 200 मास्क बनाने का आर्डर मिलेगा। मास्क सूती कपड़े का बनना है। मास्क बनाने के बाद वे अपने नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास अपने बनाए गए मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा कराते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here